मुख्यमंत्री योगी ने दी अंबरीश श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि
गोरखपुर, 05 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सिविल लाइंस पार्क रोड निवासी, प्रतिष्ठित कारोबारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी अजय कुमार श्रीवास्तव (अतुल) के आवास पर जाकर उनके दिवंगत पुत्र अंबरीश श्रीवास्तव के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंबरीश श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के मंत्री थे। 24 अप्रैल को उनका असामयिक निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबरीश श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने अंबरीश के पिता अजय कुमार श्रीवास्तव (अतुल), माता संध्या श्रीवास्तव, पत्नी दीपाली श्रीवास्तव, अनुज नितिन श्रीवास्तव, अंबरीश के पुत्रों ईशान श्रीवास्तव व वीर श्रीवास्तव और अन्य परिजनों आदित्य श्रीवास्तव, पारूल श्रीवास्तव, तनुजा श्रीवास्तव, विराज श्रीवास्तव, अनन्या श्रीवास्तव, नव्या श्रीवास्तव, अमित कुमार श्रीवास्तव, गोरख प्रसाद, डॉ. अंकुर सिन्हा आदि से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल व अन्य कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय