वाराणसी में कपड़ा गोदाम में आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक
वाराणसी, 16 अप्रैल(हि. स.)। वाराणसी में राजातालाब क्षेत्र के रूपचंद कटरा की कपड़े के गोदाम में गुरुवार दाेपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने गोदाम में रखे हुए कपड़ों को अपने आगोश में ले लिया और कपड़ों के जलने से काला धुंआ उठने लगा।
कुछ ही देर में कपड़े के गोदाम में लगी आग फैलने लगी और पड़ोस के कोल्ड ड्रिंक के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कोल्ड ड्रिंक की बोतलें आग की शिकार हो गई। कपड़ा व्यापारी त्रिभुवन प्रसाद केसरी ने बताया कि राजा तालाब में गोदाम में कपड़ों में आग लग गई और कुछ देर में पूरा कपड़ा जलकर राख हो गया। लाखों रुपए के नुकसान की उम्मीद है। गनीमत है कि इस आगजनी में किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। फायर सर्विस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास हो रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद