सीआईएसएफ जवान ने फांसी लगाकर दी जान

 


सोनभद्र, 14 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के साेनभद्र जिले में बीजपुर थाना क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जवान ने मंगलवार काे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से गाजीपुर जिले के बीबीपुर निवासी अरुण कुमार (47) सीआईएसएफ में हवलदार के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती सोनभद्र में थी और परिवार को लेकर साेनभद्र के सीआईएसएफ काॅलोनी में रह रहे थे। पत्नी पुष्पा देवी ने पुलिस काे बताया कि इन दिनाें उनके पति की रात्रि ड्यूटी चल रही थी। सोमवार की रात्रि ड्यूटी पर गए थे। मंगलवार सुबह लगभग छह बजे पति अपने क्वाटर में आये और आराम करने लगे। इसी दाैरान वह किसी से फोन पर बात करते हुए कमरे से बाहर चली गई। कुछ देर बाद लौटी तो देखा कि पति का शव पंखे में दुप्पटे के सहारे लटका रहा है। चीख-पुकार सुनकर आसपास पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस को सूचित किया। इधर घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी