मकान की कच्ची दीवार गिरने से बच्चे की दबकर मौत

 


हमीरपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को मकान की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक बच्चे की माैत हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव निवासी मातादीन श्रीवास का 11 वर्षीय बेटा आशीष अपने चाचा संतोष के निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। इसी दौरान मकान की दूसरी ओर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और आशीष मलबे में दब गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाया और बच्चे को तत्काल मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। काेतवाल ने बताया कि शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा