पर्यूषण पर्व का आठवां दिन उत्तम त्याग धर्म के रूप में मनाया
आत्मा की शुद्धि करें और मानसिक शांति प्राप्त करें : शास्त्री प्रासु जैन
मुरादाबाद, 24 सितंबर (हि.स.)।
दिगंबर जैन समाज मुरादाबाद के पर्व राज पर्यूषण का आठवां दिन गुरुवार को उत्तम त्याग धर्म के रूप में मनाया गया। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लोहागढ़ में शांतिधारा का सौभाग्य अरविन्द जैन मंत्री जैन समाज, मनीष-शिल्पी, अभिषेक- प्रेरणा, गर्वित, रिद्धि, अविराज जैन को प्राप्त हुआ। चतुर्थ कलश का सौभाग्य अर्थव, संदर्भ, अभिषेक, अभय जैन को प्राप्त हुआ।
सायंकाल में मंदिर में भगवान की आरती का कार्यक्रम सुभाष जैन के द्वारा किया, जिसमें फर्रुखाबाद से पधारे संगीतकार अजीत जैन ने अपनी धुनों से सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर से पधारे शास्त्री प्रासु जैन ने सभी को उत्तम त्याग धर्म का महत्व समझाया। इसका मुख्य संदेश सांसारिक वस्तुओं के संग्रह की प्रवृत्ति को छोड़कर आत्मा की शुद्धि करना और मानसिक शांति प्राप्त करना है।
अध्यक्ष जैन समाज राजीव जैन द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। इस अवसर कार्यकारणी सदस्य नितिन जैन, अखिलेश, नमन, नीरज, महिला जैन समाज अध्यक्षा ममता जैन, मंत्री गौरी जैन, अरिहंत अंजू, नीरू, अलका, पारुल, शिवानी, पूनम जैन एवं बड़ी संख्या में महिला व पुरुष जैन समाज मौजूद रहें।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल