अनुप्रिया पटेल का वृद्धाश्रम में मना जन्मदिन, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

 


मीरजापुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद तथा अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन विंध्याचल स्थित मातृ-पितृ सदन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने बुजुर्गों से केंद्रीय मंत्री के लिए आशीर्वाद की कामना कराई और महिलाओं को साड़ी व बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के बीच आकर जो सुकून मिलता है, वह किसी भी उत्सव से बड़ा है और उनके आशीर्वाद से ही अनुप्रिया पटेल लगातार तीसरी बार सांसद बनी हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने बताया कि आश्रम में करीब 150 लोगों के रहने की व्यवस्था है और यहां जन्मदिन मनाना प्रेरणादायक पहल है। इस दौरान बुजुर्गों ने भजन गाकर केंद्रीय मंत्री को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रामबृक्ष बिंद, युवा जिला महासचिव हर्षित सिंह पटेल, लव द्विवेदी, विशंभर पांडेय, आश्रम प्रबंधक चंद्रपाल, शिवानी मिश्रा, राजेश चौधरी, रियाज अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा