हमीरपुर निर्माणाधीन पुल हादसे को लेकर कांग्रेस और सपा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
हमीरपुर, 30 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में आंधी तूफान के कारण निर्माणाधीन पुल की कोठी टूटकर ध्वस्त होने और छह लोगों की मौत को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमण्डल ने हमीरपुर के जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। वही कांग्रेस पाटी के पदाधिकारियों ने हादसे पर शोक जताया है। मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये, परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने और घायलों को आर्थिक मदद के साथ हादसे के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। सपा के जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में शुभकरण सिंह परिहार, ज्ञान सिंह यादव, राम प्रकाश प्रजापति, अरुण सिंह यादव, हरनारायण निषाद, मानसिंह यादव, युगांक मिश्रा के साथ ही पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहे। वहीं कांग्रेस पार्टी के उज्ज्वल पाठक, देवेंद्र, हिमांशु समेत तमाम कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा