टिकट हर किसी को नहीं मिलता, जबकि काम हर कोई करता है - डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु

 




वाराणसी, 10 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने मंगलवार काे वाराणसी के महमूरगंज स्थित अपने कार्यालय पर विधानसभा चुनाव काे लेकर पत्रकारों से वार्ता की। उन्हाेंने कहा कि चुनाव में टिकट हर किसी को नहीं मिलता है। पार्टी का काम हर कोई करता है। भाजपा में टिकट का निर्णय संगठन का होता है और काम करना देवतुल्य कार्यकर्ताओं का कार्य है और टिकट देने का निर्णय करना संगठन का कार्य है। जिसे टिकट मिलता है, वह भी कार्य करता है और जिसे नहीं मिलता है, वह भी दोगुने मन से काम करता है।

राज्य मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने विधानसभा चुनाव के टिकट के लिये दावेदाराें की भाजपा की पहली सूची नई दिल्ली भेजे जाने पर आगे कहा कि भाजपा संगठन दुनिया की सबसे अधिक कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां हर किसी को टिकट नहीं मिलता। लेकिन कार्य हर कोई करता है। 2027 में ऐतिहासिक चुनाव होने जा रहा है। जिस प्रदेश को सपा, बसपा के लोगों ने बंजर बना दिया था। उस उत्तर प्रदेश को योगी सरकार ने उत्तम प्रदेश बना दिया है। पहले गुंडे और माफिया का राज था, अब उत्तर प्रदेश में पुलिस का राज है। रात में हमारी बहन बेटियां सड़क पर निकल सकती हैं। यह योगी सरकार में ही संभव हुआ है। हम निश्चित ही अगले साल हाेने वाले चुनाव में एक बार फिर सरकार बनाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद