भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन
मीरजापुर, 29 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने उन्हें मां विंध्यवासिनी का प्रसाद व चुनरी भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मंदिर प्रशासन से जुड़े लोग मौजूद रहे।
दर्शन के बाद कामेश्वर सिंह ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हुए धाम की आध्यात्मिक महिमा की सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा