वाराणसी में भाजपा के सक्रिय सदस्य जगदीश यादव के निधन होने पर शोक की लहर
वाराणसी, 17 अप्रैल(हि. स.)। वाराणसी में नाटी इमली के बौलिया बाग निवासी पूर्व नामित पार्षद और भाजपा के सक्रिय सदस्य जगदीश यादव के निधन होने पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
जगदीश यादव के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा के महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इसी तरह पूर्व विधायक शिवनाथ यादव ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
वही, समाजवादी पार्टी के स्थानीय पार्षद प्रमोद राय ने कहा कि आज हमारे वार्ड के अंतर्गत बौलिया बाग निवासी, पूर्व पार्षद जगदीश यादव हम लोगों के बीच नहीं रहे। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। क्षेत्र में शोक का वातावरण है। हम सभी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / शरद