भाजपा के महानगर कार्यालय में हुआ दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम

 


वाराणसी, 06 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी में गुलाब बाग स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर कार्यालय पर दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने आयोजन में जुटे पदाधिकारियों को खुशियां बांटते हुए मिष्ठान भेंटकर दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

स्नेह मिलन में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के साथ दीपावली पर्व कार्यक्रम के साथ में चुनावी व्यवस्था, बेहतर समन्वय और सांगठनिक जिम्मेदारियों पर चर्चा की। वही, प्रदीप अग्रहरि ने भाजपा के कार्यकर्ताओं और काशीवासियों को बधाई देते हुए कहा कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के इस पावन पर्व पर भगवान धन्वंतरि सभी को निराेग बनाएं तथा मां लक्ष्मी हर घर-आंगन को सुख-समृद्धि से भर दें। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद की कामना करते हुए नगरवासियों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए स्वदेशी दीयों से शहर को रोशन करने और खुशियां बांटने की अपील की।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष नवीन कपूर, महामंत्री पूजा दीक्षित, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, महामंत्री अजय गुप्ता, महामंत्री अशोक, सत्येंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह 'सन्नी', प्रज्ञा पाण्डेय, पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, हीरा यादव, सुनील यादव, अनुराग शर्मा, प्रीति सिंह, मनोज सोनकर व मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद