भाजपा ने प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और सोशल मीडिया टीम का किया गठन, 13 पदाधिकारियों की घोषणा

 


लखनऊ, 18 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार काे पार्टी के प्रकोष्ठ संकुल और सोशल मीडिया विभाग में पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश भाजपा की ओर से जारी सूची में प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, सह-संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी, सह-संयोजक और सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची के अनुसार, ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और संतराम यादव तथा डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं, सुभाष यदुवंश को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

सोशल मीडिया सह-संयोजक के पद पर गौरव वार्ष्णेय, विनीत मालवीय, अनुज चौधरी, मनोज मौर्य, निखिल सिन्हा और विवेक लवानिया को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जयंत शिवाच, वाई.के. शर्मा और अभिमन्यु सिंह को सोशल मीडिया सदस्य बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा