भाजपा में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई : अर्चना मिश्रा

 


बाराबंकी, 22 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में विधानसभा क्षेत्र 267 रामनगर के भाजपा बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन बुधवार को बिंदौरा स्थित उत्सव लॉन में आयोजित किया गया। पूर्व विधायक शरद अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

सम्मेलन की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा ने पदाधिकारियाें काे बूथ का जीत में महत्व बताया। उन्हाेंने कहा कि बूथ ही सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह उर्फ भुल्लन वर्मा तथा जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संयोजन पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर आशीष सिंह ने किया। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मनीष परिहार, जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा, विनय प्रकाश मिश्रा, संदीप रावत, मंडल महामंत्री अमित भैया रामजी, रवि शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजेश अवस्थी, मंडल प्रभारी सुनील मौर्य, राकेश पटेल, बिंद्रा प्रसाद वर्मा, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष राकेश वर्मा, युवा मोर्चा के पुष्कर मिश्रा, जिला आईटी सह-संयोजक मुकेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत का संकल्प दोहराते हुए जय हिंद, जय भारत, जय भाजपा तथा मोदी-योगी जिंदाबाद के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी