भाजपा वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप को जन्मदिन की मिली शुभकामनाएं
वाराणसी, 11 अप्रैल(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि को जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने ढेरों शुभकामनाएं दी। वहीं, बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महानगर अध्यक्ष की फोटो के साथ शुभकामनाएं दी।
जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के बाद महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और कार्यकर्ता मेरे परिवार के सदस्य है। उनकी शुभकामनाएं मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।
भाजपा की महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले जनप्रतिनिधियों में मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, नगर निगम के पार्षद गण मुख्य रूप से रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद