योजनाबद्ध तरीके से धूमिल गई की गई देव ऋषि नारद की छवि : सुरेन्द्र कुमार

 


बिजनौर, 24 मई (हि.स.) | विश्व संवाद केंद्र मेरठ के तत्वावधान में राजपूत धर्मशाला भरत विहार बिजनौर में देवर्षि नारद जयंती व 200वां पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पब्लिक इमोशन के सम्पादक पंकज भारद्वाज द्वारा व संचालन डाॅ हेमेन्द्र कुमार जिला प्रचार प्रमुख द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुरेन्द्र कुमार प्रान्त प्रचार प्रमुख मेरठ प्रान्त ने कहा कि देवर्षि नारद जी की छवि को फिल्मों के माध्यम से नेरेटिव चलाकर धूमिल करने का काम योजनाबद्ध तरीके से किया गया है जबकि नारद ऐसे प्रखर ओजस्वी संवाददाता थे जो तीनों लोको की सभी घटनाओं की जानकारी रखते तथा पहुंचाने का काम करते थे। आज नारद जी के नाम को हास्यास्पद बनाकर चुगली व लड़ाई करने वाले के रूप में पहचान बनाई जा रही है जो काफी गलत है। इसके लिए मीडिया में कार्यरत युवाओं को नारद जी की भूमिका के साथ न्याय व सम्मान करना चाहिए | जिस प्रकार से नारद जी संवाद स्थापित करते थे वो सीखने के लायक है वह देवताओं में जाते थे तो वहां भी सम्मान पाते थे और असुरों में भी वही सम्मान पाते थे। पत्रकारिता का कार्य फोटो खींचना और विज्ञप्ति लेने तक सीमित नहीं होना चाहिए। पत्रकार को वास्तविक स्थिति को जानकर और तथ्यों पर परखते हुए अपने समाचार समाज व देश के हित लिखने चाहिए।

इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख सुनील कुमार ने सोशल मीडिया के समाचारों की सच्चाई जानकर ही उसे फारवर्ड करते वक्त उसके साथ अपनी राय भी लिखना चाहिए।

कार्यक्रम के डाॅ पंकज भारद्वाज द्वारा पत्रकारिता को सम्मान का कार्य बताते हुए कहा कि सम्मान के साथ सभी साथियों को बिना किसी डर व भेदभाव के समाचारों का विश्लेषण करते हुए समाचार लिखने चाहिए।

कार्यक्रम में नरेंद्र मारवाड़ी, हरबीर डबास, रजनीश त्यागी, रूपेश कुमार, राजनारायण कौशिक, बृजबीर सिंह, अनुज चौधरी, हितेश कुमार, राजकुमार, सतेन्द्र सिंह, अनुराग शर्मा आदि बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराग मल्होत्रा, योगेन्द्र पाल सिंह योगी, डाॅ प्रखर अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र