धाराओं में कमी करने व कार्यों में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर
बिजनौर, 28 मई (हि.स.)| जनपद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक आशुतोष झा ने गुरुवार काे थाना प्रभारी हीमपुर दीपा जयभगवान को हत्या से संबंधित अभियोग में विवेचना के दौरान एक अभियुक्त के विरुद्ध धारा का अल्पीकरण करने, तथा कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता का परिचय देने के आरोप में तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर कर दिया है तथा इनके स्थान पर हीमपुर दीपा थाने की कमान सतेन्द्र सिंह को दी गई है|
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक थाना हीमपुर दीपा जयभगवान को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को उनके विरुद्ध विभागीय जांच किए जाने हेतु आदेश दिये गये है |
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया है कि ऐसा कोई कृत्य न करें जो विधि के प्रतिकूल हो। विधि के प्रतिकूल कृत्य/तथ्य संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र