मणिकर्णिका घाट पर खेली जायेगी चिता भस्म की होली : गुलशन कपूर
Feb 27, 2026, 21:11 IST
वाराणसी, 27 फरवरी(हि. स.)। वाराणसी में मणिकर्णिका घाट स्थित बाबा महाश्मशान नाथ मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने पत्रकारों को बताया कि रंगभरी एकादशी के ठीक दूसरे दिन फाल्गुन मास द्वादशी तिथि पर काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर जलते चिताओं के बीच अनंत में आनंद विभोर होकर चिता भस्म की होली खेली जायेगी।
उन्हाेंने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर यह परम्परा बरसों से मनाई जा रही है। भस्म की अनुभूति से मन चित्त को प्रसन्न करने के लिए यह परम्परा निभाई जा रही है। घाट पर इस उत्साह पर्व को मनाने के लिए तैयारी जोरदार है। पुराने बनारसी लोगों भी आमंत्रित किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद