भारत रत्न अटल जी का आशीर्वाद प्रदान करता है हमें प्रेरणा और संबल : रमाकांत उपाध्याय

 


फिरोजाबाद, 16 अगस्त (हि.स.)। श्री गौशाला यमुना किनारे पर रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्य स्मृति दिवस पर एक पाैध गौ माता के नाम पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

श्री गौशाला परिवार के तत्वाधान में यमुना किनारे नवनिर्मित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर तथा उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय आदि गणमान्य लोगों द्वारा गौ पूजन कर वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सरल व्यक्तित्व के धनी और सच्चे देशभक्त पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को नमन करते हुए कहा कि कि आज के पुण्य दिवस के अवसर पर हम लोग गौ माता के नाम पर वृक्षारोपण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भी गौ सेवा को एक मिशन के रूप में लिया गया है और सरकार का प्रयास है गौशालाएं गौ उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर बने।

विधायक मनीष असीजा ने कहा कि गौ सेवा सनातन धर्म की रीढ़ है। गौ उत्पाद हमारे लिए जीवन दायिनी का काम करते हैं। उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए एक स्पष्ट वक्ता उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ देश का सच्चा सपूत बताया।

महापौर कामिनी राठौर ने अटल जी को नमन करते हुए उनके कवित्व व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए उनकी मुख्य कविता हार नहीं मानूंगा ,रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पर , लिखता मिटाता हूं , गीत नया गाता हूं। सुनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आशीर्वाद देश के सभी लोगों के साथ है, जो हमें हमेशा प्रेरणा और संबल प्रदान करता रहेंगा। आज के अवसर पर गौ माता के नाम पर वृक्षारोपण कराकर एक सराहनीय कार्य किया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता अनूपचंद जैन ने भी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के यहाध व्यक्तित्व को नमन करते हुए कहा कि आज के समय में वृक्षारोपण अभियान वक्त की बहुत बड़ी आवश्यकता है और वही वृक्षारोपण जो गौ माता के नाम से गौशाला परिसर में किया जाए वह और महत्वपूर्ण बन जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवान दास शंखवार, सुनील शर्मा, द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, प्रमोद बघेल, राकेश शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़