चंदन टीका लगाने वाले लोगों के उठक बैठक पर बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

 


वाराणसी, 21 अगस्त (हि. स.)। वाराणसी में बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने अधिवक्ताओं के साथ समूह में शुक्रवार को अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी से मुलाकात किया।

बनारस बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने अपर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कहा कि वाराणसी में चौक थाना अंतर्गत चंदन टीका लगाने वाले कुछ लोग पकड़े गए तो उन्हें उठक बैठक कराई गई, जो सरासर गलत है। इस संबंध में जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ ज्ञापन देने पहुंचें अधिवक्ता गण सौरभ पांडेय, विवेक पाण्डेय, विकास सिंह ने भी उठक बैठक पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने इस संबंध में पत्रकारों को कहा कि अधिवक्ताओं की ओर से सामने आए मामले में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों से पूछताछ के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। घटना की जानकारी सही है या नहीं, इसके लिए जांच के आदेश दिये जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद