युवक ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास, सैफई रेफर

 

औरैया, 09 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के ऐरवा कूइली गांव निवासी धीरेन्द्र पुत्र मुन्नीलाल ने बुधवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवाकटरा पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन तत्काल एंबुलेंस से उसे सैफई लेकर रवाना हो गए, जहां उसका उपचार जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार