तिरंगे की शान में गूंजा अजीतमल, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
औरैया, 11 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा के अजीतमल मंडल के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के जोश तथा देशभक्ति के नारों से पूरा अजीतमल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल कार्यालय से हुआ। मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र राजपूत के नेतृत्व और कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल महामंत्री विपिन चौबे सोनू के संयोजन में निकली यात्रा अजीतमल तिराहा होते हुए जनता महाविद्यालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रास्तेभर कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया मौजूद रहीं। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, यशवीर सिंह, मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री प्रतीक सिंह, चेयरमैन आशा चक, प्रतिनिधि अखिलेश चक, मोनू सेंगर, किशन सोनी, सत्येंद्र भदौरिया, इंद्रवीर सिंह सेंगर, आशीष तिवारी, सभासद, अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार