गीता शाक्य के प्रदेश महामंत्री बनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर, मिठाई बांटकर जताया उत्साह
औरैया, 25 जून (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। कंचौसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
जैसे ही गीता शाक्य को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने की घोषणा हुई, वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष शुक्ला ने कहा कि गीता शाक्य को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू मिश्रा, दिबियापुर सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष संतोष शुक्ला, प्रधान दिनेश राठौर, भाजपा नेता बीनू शुक्ला, वेद प्रकाश पोरवाल, प्रदीप गुप्ता, लाला पंडित, रामश्याम शुक्ला, रामजी राठौर, कन्हैया राठौर, कपिल गुप्ता, सुरेश चंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की।
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार