औरैया : पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल और खाद्य सामग्री
-एक विचित्र पहल सेवा समिति ने मरीजों की सेवा कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की
औरैया, 17 सितंबर (हि. स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से औरैया जिले के 50 शैया जिला अस्पताल में मरीजों को फल एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) और जिला अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों को प्रातः जलपान कराने वाले अनोखी पहल के प्रमुख संयोजक डॉ. शिवकुमार सोनी के नेतृत्व में महिला और पुरुष वार्डों में भर्ती मरीजों के साथ ही एंबुलेंस चालकों, सफाई कर्मियों और वृद्धजनों को दूध, केला, सेब, बिस्किट व नमकीन आदि वितरित किए गए।
समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मरीजों की सेवा के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वस्थ, निरोग और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए मरीजों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।
उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से सेवा कार्यों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरू), समाजसेवी एलएन गुप्ता, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट और सतीश पोरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार