अखिल विश्व गायत्री परिवार की अखंड ज्योति कलशयात्रा का 21 जून को आएगी औरैया
औरैया, 18 जून (हि. स.)। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर निकाली जा रही अखंड ज्योति कलश यात्रा 21 जून को उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल शहर पहुंचेगी। यह यात्रा इस वर्ष वसंत पंचमी को हरिद्वार से प्रारंभ हुई थी और देश के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर में पहुंचेगी। गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की प्रेरणा से निकाली जा रही यह कलशयात्रा आचार्य जी के द्वारा प्रज्वलित अखण्ड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने तथा माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।
,कार्यक्रम की जानकारी गायत्री परिवार जनपद औरैया के जिला समन्वयक डॉ0 हरीबाबू गुप्ता ने दी कि 21 जून की सुबह लगभग 8 बजे कलशयात्रा का अजीतमल क्षेत्र में प्रवेश होगा, जहां गायत्री परिवार के परिजनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा ग्राम मौहारी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया जाएगा। 22 जून को प्रातःकाल यात्रा औरैया क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेगी।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार