जुल्म-ज्यादती के खिलाफ फूलन देवी ने बुलंद की थी आवाज : सर्वेश बाबू गौतम

 


औरैया, 10 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में सोमवार को वीरांगना फूलन देवी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता अनवर यादव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष, साहस एवं सामाजिक विषमता के खिलाफ उठाई गई आवाज को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी निषाद ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी ने जुल्म और ज्यादतियों के खिलाफ नारी शक्ति का साहस और संघर्ष दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी फूलन देवी ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि तत्कालीन समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को लोकसभा पहुंचाकर संसद में अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर प्रदान किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा क जुल्म-ज्यादती के खिलाफ फूलन देवी ने बुलंद की थी।

इस अवसर पर दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, एसआईआर प्रभारी समरथ पाल, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, पूर्व विधायक मदन गौतम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम बाबू यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष रश्मि यादव, महेंद्र त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अछल्दा राकेश यादव, क्षत्रपाल सिंह वर्मा, डॉ. राजपाल कश्यप, एससी-एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुभाष कठेरिया, बिधूना विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल, दिबियापुर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र राजपूत, औरैया विधानसभा अध्यक्ष राज कुमार गौतम, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार