उप्र विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने बिहार में बिपार्ड परिसर में रोपे पौधे, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान काे सराहा

 






लखनऊ, 12 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने रविवार काे बिहार के गया स्थित बिपार्ड (बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान) में आयोजित बिहार विधान सभा के सदस्यों के अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के साथ 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

इस कार्यक्रम के अलावा विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना का बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित बिहार विधानसभा के सदस्यों के अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आगमन पर बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय कुमार सिन्हा की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह