भारत अकादमी ने आर्ट, क्राॅफ्ट एवं साइंस प्रदर्शनी का किया आयोजन

 


लखनऊ, 26 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत अकादमी की ओर से नौबस्ता में वार्षिक मेला, आर्ट, क्राॅफ्ट एवं साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत अकादमी के निदेशक एवं अशोक मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्यों ने कबूतर और तिरंगा गुब्बारे आकाश में छोड़कर किया गया।

यह जानकारी अकादमी के मोहम्मद शमीम अख्तर नदवी ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आर्ट, क्राॅफ्ट और साइंस के क्षेत्र में अपनी रचनात्मक प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जिसे वहां उपस्थित शिक्षकों और प्रबंधन ने खूब सराहा। प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए मॉडल और कलाकृतियों ने उपस्थित लोगों को काफी प्रभावित किया।

छात्रों के अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया तथा छात्रों की मेहनत की सराहना की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा