एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मनाया गया विश्व हृदय दिवस

 


वाराणसी, 29 सितम्बर (हि. स.)। वाराणसी में एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं पीजीआई, वाराणसी में चेयरमैन प्रो. डॉ एस.के. सिंह की संरक्षता में विश्व हृदय दिवस मनाया गया। एपेक्स हॉस्पिटल में कार्डियक इंस्टीट्यूट और क्लिनिकल न्यूट्रिशन विभाग ने एपेक्स एलाइड हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग तथा एपेक्स कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के सहयोग से डोंट मिस ए बिट थीम पर हृदय स्वास्थ्य संबंधी वैज्ञानिक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

सत्र की शुरुआत वरिष्ठ सर्जन प्रो. डॉ. आनंद कुमार एवं निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल एवं फैकल्टी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। एपेक्स एलाइड हेल्थकेयर की कार्डिलोजी डिप्लोमा की फैकल्टी सहायक प्रवक्ता निकिता मिश्र ने कार्यक्रम में हृदय रोगों की पहचान, उपचार और रोकथाम के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने चर्चा की।

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अकदस मुमताज़ ने एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम पर जानकारी दी। सीटीवीएस सर्जन डॉ. मोहित सक्सेना ने हृदय शल्य चिकित्सा से जुड़ी आम भ्रांतियों को स्पष्ट करते हुए मेट्रो की तरह एपेक्स में निरंतर हो रही सफल हार्ट सर्जरी पर प्रकाश डाला।

इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रोहित सिंह ने तनाव और हृदय स्वास्थ्य के संबंध पर प्रकाश डाला। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. निवेदिता पंडित ने एपेक्स में हृदय रोग से ग्रसित मरीजों में किए सफल गुर्दा प्रत्यारोपण से संबंधित केस साझा किए। फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. सुरभि आर्य ने स्वस्थ हृदय के लिए शारीरिक गतिविधि का महत्व बताया, जबकि क्लिनिकल न्यूट्रिशन विशेषज्ञ डॉ. अन्वेषा मजूमदार ने हृदय संबंधी रोगों की रोकथाम में संतुलित आहार की भूमिका समझाई। सत्र का संचालन एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग के एसोसिएट प्रोफेसर इवान प्रकाश ने किया। इस अवसर पर एलाइड हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने हृदय स्वास्थ्य पर मॉडल और पोस्टर भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम एपेक्स के निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल ने हृदय संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करने और नियमित स्वास्थ्य जाँच, व्यायाम तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद