जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Jul 16, 2026, 14:21 IST
अमेठी, 16 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के शिवली पहाड़पुर गांव के धर्मराज पुत्र केशवलाल काे बीती रात जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बाजार शुकुल थाने के प्रभारी विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी