गोरखपुर में सपा कार्यालय पर मनाई गई लाेकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

 




गोरखपुर, 31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाेरखपुर में रविवार काे समाजवादी पार्टी कर्यालय में भगवान शिव जी की अनन्य भक्त, प्रेम, समर्पण और करुणा की मूर्ति महान वीरांगना रानी लाेकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनायी गयी। सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की अध्यक्षता में हुए इस आयाेजन का संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया।

नेताओं व कार्यकताओं ने महान वीरांगना रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने कहा कि महारानी अहिल्या बाई होलकर गिने-चुने शासकों में से एक थीं, अहिल्या बाई का शासनकाल न केवल न्यायप्रियता और कुशल प्रशासन के लिए जाना जाता है, बल्कि उनकी धर्मनिष्ठा और सेवा भावना के लिए भी विख्यात रहा। या यूं कहे अहिल्याबाई होल्कर सिर्फ एक शासिका नहीं थीं, वे एक विचार थीं। इस दौरान प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव एम एल सी प्रत्याशी कमलेश यादव महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य कृष्ण भान सिंह सैथवार राजेन्द्र यादव संजय पहलवान मैना भाई पारसनाथ यादव शशिकांत दुबे राहुल यादव भृगुनाथ निषाद अनुप यादव ईश्वर आशुतोष गुप्ता मनीष कमांडो रोहित यादव सच्चिदानंद यादव जितेंद्र श्रीवास्तव रमाशंकर यादव दुर्गेश मास्टर रमेश सोनकर अविनाश तिवारी भवनाथ यादव अनिल यादव आर वी यादव प्रशान्त कुमार आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय