सोनभद्र में सड़क हादसा : बाइक सवार पिता- पुत्र की मौत, पत्नी घायल
सोनभद्र, 13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में साेमवार काे वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी।
डाला निवासी 27वर्षीय शिवकुमार यादव पत्नी 24 वर्षीय सुमन यादव और पुत्र 05 वर्षीय आज सुबह इलाज हेतु राबर्ट्सगंज गये हुए थे। यह लोग शाम को बाइक से डाला वापस लौट रहे थे। यह लोग सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रीज के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गये। इस हादसे में पिता शिवकुमार यादव व पुत्र डमडम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल राबर्ट्सगंज भिजवाया है। चोपन थाना पुलिस के प्रभारी ने बताया कि यह लोग मूल रूप से बलिया जनपद के बैरिया के निवासी हैं और डाला में रहकर कार्य करते थे। परिजनों को सूचना दी गई है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी