लखनऊ : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मृत्यु

 


लखनऊ, 17 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

दुबग्गा थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि मूलरूप से रहने वाले अम्बेडकर नर निवासी साकिब अब्बास दुबग्गा के इज्जत नगर कॉलोनी में अपने मकान का निर्माण कर गृह प्रवेश की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान मकान की छत की रेलिंग पर हरदोई निवासी मिस्त्री सुहेल (24) झालर लगा रहा था। काम करते समय मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की करंट के चपेट में आने से सुहेल की मृत्यु हो गई।

सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दे दी है। घरवाले अगर कोई तहरीर देते है तो कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक