भगत सिंह जयंती पर आप का महाअभियान, यूपी के सभी जिलों में शिविर लगा रक्तदान किया

 


लखनऊ, 27 सितंबर (हि.स.)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी (आआपा) उत्तर प्रदेश ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर हमीरपुर, फतेहपुर, फिरोजाबाद, सुल्तानपुर, सहारनपुर, आगरा, गोरखपुर, हापुड़, अंबेडकरनगर, गौतमबुद्धनगर, गोंडा, बरेली, गाजीपुर, सोनभद्र और चित्रकूट समेत विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज स्थित शताब्दी विभाग में जिलाध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इरम रिजवी ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान किया। आज जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि रक्त का एक-एक कतरा किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचा सकता है। युवाओं को शहीदों के विचारों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा में आगे आना चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में आयोजित शिविरों में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पार्टी ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए नागरिकों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।

इस अवसर पर विवेक सिंह, विकास सिंह, माजिद, अनूप पाल, ज्ञान सिंह, जावेद, प्रेरणा, सुरभि, उमराह, उमेश, शहाना, आरिफा, शाहीन, निखत, खालिदा, गुलफिशा, शोएब, किरन, रोहित, आफरीन, इशरत, जिया, सौम्या, सादिया, फामिदा, फराह जहां, नसरीन, मो. कलीम और रूही समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा