यमुना नगर-जगाधरी में ब्लॉक से मुरादाबाद रेल मंडल में से होकर संचालित होने वाली 8 ट्रेनें होंगी प्रभावित

 


मुरादाबाद, 28 नवंबर (हि.स.)। सहारनपुर-अंबाला रेलखंड के यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर प्री और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 6 दिसंबर से 13 दिसंबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली चार ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। दो ट्रेनों का संचालन सहारनपुर तक सीमित रहेगा, जबकि तीन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शनिवार को बताया कि (15011) लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 10, 11 और 12 दिसंबर को सहारनपुर तक चलेगी। (15012) चंडीगढ़-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 11, 12 और 13 दिसंबर को सहारनपुर से चलेगी। (14673) जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस नौ दिसंबर को मंडल में 45 मिनट नियंत्रित रहेगी। 10 दिसंबर को जयनगर से 180 मिनट और 12 दिसंबर को 240 मिनट देरी से चलेगी।इसी प्रकार (22552) जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस 13 दिसंबर को 60 मिनट देरी से, (14649) जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 11 दिसंबर को 100 मिनट देरी से, (12325) कोलकाता-आद्रा एक्सप्रेस 10 दिसंबर को 120 मिनट देरी से, (12357) कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 12 दिसंबर को 180 मिनट देरी से चलेगी।

निरस्त रहने वाली ट्रेनें

14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 6, 7, 8, 10 और 13 दिसंबर को निरस्त रहेगी। 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 6, 7, 8, 9 और 12 दिसंबर को निरस्त रहेगी। 12054 अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस 13 दिसंबर को निरस्त रहेगी। 12053 हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस 13 दिसंबर को निरस्त रहेगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल