बिना कागजात 32.50 कुंतल चीनी लदी पिकअप पकड़ी
Nov 14, 2026, 17:08 IST
मीरजापुर, 14 नवंबर (हि.स.)। असिस्टेंट कमिश्नर सेल टैक्स मंजू मौर्या ने शनिवार को टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश -मध्य प्रदेश सीमा पर भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास चीनी लदी पिकअप वैन पकड़ी। मध्य प्रदेश की ओर से आ रही पिकअप में 75 बोरियों में कुल 32 कुंतल 50 किलो चीनी लदी थी। जांच के दौरान चालक चीनी खरीद से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद सेल टैक्स विभाग की टीम ने पिकअप को पुलिस की अभिरक्षा में ड्रमंडगंज थाने में खड़ा करा दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सेल टैक्स विभाग ने 75 बोरी चीनी लदी पिकअप पकड़ी है। वाहन को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा