उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

 


लखनऊ, 07 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर स्थानांतरण किया है। 20 आईपीएस के तबादले हुए हैं। उनमें एडीजी रैंक के दो अधिकारी समेत 12 जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं।

तबादले के क्रम में ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा बनाया गया है। इसके पहले उनके पास अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उत्तर प्रदेश लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार था। ये पद उनसे लेकर भगवान एस श्रीवास्तव को सौंपा गया है। उनके पास पहले से तकनीकी सेवाएं लखनऊ की जिम्मेदारी है।

यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती से पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर से पुलिस अधीक्षक के लिए पीएसी मुख्यालय लखनऊ, पुलिस कमिश्ररेट में तैनात पुलिस उपायुक्त रवीना त्यागी को बाराबंकी का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। संजय कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर से सेनानायक चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज, ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया से पुलिस अधीक्षक बस्ती, कुंवर ज्ञानंज्य सिंह को पुलिस अधीक्षक हापुड़ से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज, कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ से पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ, ईरज राजा को पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर से पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया के पद पर तैनात किया गया है।

अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरे लखनऊ, सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक चाैथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ, विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक जालौन से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, सूरज कुमार राय को बागपत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर बनाया गया है।

इसके अलावा चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर बरेली, मानुष पारीक को बरेली पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़, आलोक कुमार राज नारायण को सहायक पुलिस अधीक्षक हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा, पूर्णेन्दु सिंह को पुलिस अधीक्षक बागपत, मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक जनपद हापुड़ और सुरेश चंद्र रावत को पुलिस अधीक्षक मथुरा से जालौन जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक