उप्र में लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्त समेत 15 आईपीएस का तबादला
-तरूण गाबा लखनऊ पुलिस कमिश्ररेट आयुक्त बनाए गए
लखनऊ, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को 15 आईपीएस अफसरों का स्थानांतरित किया है। इनमें लखनऊ और प्रयागराज जिले के पुलिस आयुक्त शामिल है। इससे पहले सोमवार की देर रात को 41 पीसीएस अफसरों का तबादल हुआ था।
मुथा अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं अपाता सेवांए का नया प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले वह गोरखपुर जोन का प्रभार संभाल रहे थे। लखनऊ पुलिस आयुक्त अमरेंद्र के. सेंगर को पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना के साथ—साथ पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार, रामकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक से अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, नवीन अरोरा को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं के पद से मुक्त करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बनाया गया है।
इसी तरह पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन से पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज, भगवान एस श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना से अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाए, डा. संजीव गुप्ता को महानिदेशक पुलिस मुख्यालय के साथ साथ अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
तरूण गाबा को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा को लखनऊ पुलिस कमिश्ररेट का नया पुलिस आयुक्त बनाया है। इनके अलावा धर्मवीर को पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड्स से पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज, मोहित गुप्ता को सचिव (गृह) उप्र शासन से पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, डा. भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद से पुलिस महानिरीक्षक विशेष जांच का प्रभार साैंपा है।
जोगेंद्र कुमार को पुलिस आयुक्त प्रयागराज पुलिस कमिश्ररेट को पद से मुक्त करते हुए पुलिस महानिरीक्षक पीटीएस मुरादाबाद, आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को पुलिस महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन से सचिव(गृह) लखनऊ, अनूप कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू और आनंद कुमार को पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी है। -------------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक