उत्तर प्रदेश में 11 पीसीएस अफसरों के तबादले
लखनऊ, 30 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की देरशाम को 11 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें सबसे पहले हाथरस के उपजिलाधिकारी राज बहादुर को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बुलंदशहर में नयी तैनाती मिली है।
शासन की ओर से जारी सूची के आधार पर लखनऊ उपजिलाधिकारी संजय कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ बनाया गया है। फतेहपुर के उपजिलाधिकारी दुर्गेश यादव को विशेष कार्याधिकारी, राहत आयुक्त कार्यालय भेजा गया है। वहीं, राहत आयुक्त कार्यालय में तैनात शशि कुमार को विशेष कार्याधिकारी के पद से मुक्त करते हुए उपजिलाधिकारी, फतेहपुर नियुक्त किया है। सुशील कुमार सिंह को मथुरा के उपजिलाधिकारी से हटाकर उपजिलाधिकारी, फतेहपुर भेजा है।
पीलीभीत के उपजिलाधिकारी हेमन्त कुमार चौधरी को विशेष कार्याधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, वहीं उनकी जगह पर मांधाता प्रताप सिंह को विशेष कार्याधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से उपजिलाधिकारी, पीलीभीत बनाया गया है। पीलीभीत के उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी को बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), चकबंदी मुख्यालय लखनऊ, वहीं उनकी जगह पर अजय कुमार को बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), चकबंदी मुख्यालय लखनऊ से हटाकर उपजिलाधिकारी, पीलीभीत नियुक्त किया है।
अमित कुमार-द्वितीय को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबन्धक से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली का कार्यभार सौंपा गया। अशोक कुमार गुप्ता को स्थानांतराधीन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली से प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक