सड़क हादसे में घायल अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

 


नोएडा, 05 जून (हि.स.)। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। थाना पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि थाना क्षेत्र में 30 मई को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उपचार के दौरान आज सुबह को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी