देवरिया में 25.740 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
Apr 10, 2026, 19:41 IST
देवरिया, 10 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान 25.740 लीटर शराब शुक्रवार को जब्त की है। निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि संयुक्त टीम ने भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 के सिवान साइड अंतिम छोर पर एक प्लास्टिक का झोले में 86 टेट्रा पैक ‘ऑफिसर्स चॉइस’ व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) तथा 57 टेट्रा पैक ‘8PM’ व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुए। कुल मिलाकर 143 टेट्रा पैक में 25.740 लीटर अंग्रेजी शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 18,590 रुपये बताई गई है। बरामद माल को रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) पोस्ट भटनी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक