देश योग करेगा तो स्वस्थ्य और निरोग रहेगा, भविष्य में यह देश विश्व गुरु बनेगा : डॉ दयाशंकर मिश्र

 


वाराणसी, 15 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में सोमवार को आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ने नमो घाट पर योगाभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के प्रति जन-जागरूकता कर पत्रकारों के माध्यम से अपना संदेश दिया। मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ने कहा कि जब देश योग करेगा तो स्वस्थ्य और निरोग रहेगा और तभी भविष्य में यह देश विश्व गुरु बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी की काशी में हर कोई योग करेगा और स्वयं को स्फूर्ति से भरपूर रखेगा। विश्व गुरु बनाने के इस उद्देश्य को पूरा करेगा।

डॉ दयाशंकर मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज एक वैश्विक जन आंदोलन बन चुका है। जिसने भारत की प्राचीन संस्कृति और स्वस्थ जीवनशैली को विश्वभर में नई पहचान दिलाई है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता, सामाजिक एवं विभिन्न स्कूलों के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद