लेआउट को सात दिनों में मंजूरी दे रहा वाराणसी विकास प्राधिकरण

 


वाराणसी, 04 जून(हि.स.)। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के सख्त निर्देश के बाद सात दिनों में लेआउट को मंजूरी मिल रही है।

जमीन का लेआउट स्वीकृत कराने वाले राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव और विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि वाराणसी विकास प्राधिकरण के द्वारा आराजी संख्या -565 के मौजा मढ़नी, परगना जाल्हूपुर में 5335.44 वर्ग मीटर के लेआउट को स्वीकृत करने के लिए फाइल जमा की गई थी। जिसमें उनकी जमीन के लेआउट को सात दिन में स्वीकृति प्रदान की गयी है।

उन्होंने कहा कि वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से 5335.44 वर्ग मीटर के लेआउट को मंजूरी मिलने के बाद अब प्लाट बेचने की तैयारी की जा रही है। जमीन का मूल्य 45 लाख रुपये बीसवां रखा गया है। जाल्हूपुर क्षेत्र में जमीन पाने का यह सुनहरा अवसर है जिसमें किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।

वही, वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की ओर से अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि जमीन से जुड़े लेआउट को स्वीकृत करने की तमाम कागजी कार्रवाई करने के बाद उसे शीघ्रता से स्वीकृत करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद