अखिलेश यादव या उनके चेले सामाजिक न्याय समिति की बात क्यों नहीं करते : ओम प्रकाश राजभर
वाराणसी, 09 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कहा कि अखिलेश यादव या उनके चेले सामाजिक न्याय समिति की बात क्यों नहीं करते है। 27 प्रतिशत आरक्षण के बंटवारे की बात अखिलेश यादव या कांग्रेस के लोग क्यों नहीं करते हैं। अभी सिर्फ राम मंदिर की बात कर रहे हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात क्यों नहीं कर रहे हैं।
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी घटना हो रही है, उसमें अखिलेश यादव की बिरादरी आ ही जा रही है। चाहे राम मंदिर में टिन्नू यादव का नाम आया हो या फिर प्रयागराज में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या में भी यादव का ही नाम सामने आया।
उन्होंने कहा कि जब यूपी में पुलिस पर गोली चलती है तो पुलिस उसके जवाब में गोली चलाती है। न कि फूलों की वर्षा करती है। अखिलेश यादव को आवश्यकता है तो पुलिस वालों को फूलों की व्यवस्था कर दें। फिर पुलिस वाले सोचेंगे, क्या करना है।
हिन्दुस्थान समाचार / शरद