ट्रांसफार्मर के पास ना फेंके सूखी घास या कचरा, आग लगने का कारण बन सकती हैं - पूविविनि
May 31, 2026, 11:14 IST
वाराणसी, 31 मई (हि. स.)। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार की ओर से रविवार को अपील जारी कर वाराणसी के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा गया कि सावधानी ही सुरक्षा है। गर्मियों के मौसम में ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकरणों के आसपास सूखी घास, कचरा या ज्वलनशील वस्तुएं आग लगने का कारण बन सकती हैं। आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती है। विभाग आपसे अपील करता है कि विद्युत तंत्र के आसपास कचरा न डालें और किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत विभाग को दें। आपकी सतर्कता ही सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद