वाराणसी में बुधवार को दवा की दुकानों को बंद रखा जाएगा : महामंत्री

 


वाराणसी, 19 मई (हि. स.)। वाराणसी दवा विक्रेता समिति के महामंत्री संजय सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री से दुकानों पर बिकने वाली दवाओं के कारोबार में कमी आई है। जबकि ऑनलाइन दवाएं विश्वसनीय भी नहीं है। ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण दवा दुकानदारों में भारी रोष को देखते हुए आल इंडिया संगठन ने बंदी की घोषणा बुधवार को किया है। जिसमें वाराणसी दवा विक्रेता समिति भी समर्थन कर रही है। बुधवार काे वाराणसी में भी दवा की दुकानों को बंद रखा जाएगा।

महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि ऑनलाइन मंगाई जाने वाली दवाओं में परचा की आवश्यकता नहीं होती है तो इसमें नशा करने वाली दवा भी बिकती है। युवा वर्ग ने नशे के लिए ऑनलाइन रास्ता को अपनाया है। अभी हाल ही में वाराणसी में कोडीन कफ सिरप का बहुत बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें कई आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद