जन सुविधा कैम्प में विधायक ने महिलाओं से योजनाओं का लाभ लेने की रखी अपील
वाराणसी, 30 अगस्त (हि. स.)। वाराणसी में हरिश्चंद्र बालिका इंटर कालेज में रविवार को विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं के जन सुविधा कैम्प का आयोजन किया गया। जन सुविधा कैम्प में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने क्षेत्रीय महिलाओं से कहा कि महिला, बाल विभागों सहित तमाम विभागों में चल रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिसको जानकर लोगों को योजना का लाभ लेना चाहिए। सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई है, जिसके लिए महिलाओं को फॉर्म भरकर अपना प्रयास अवश्य ही करना चाहिए।
कैम्प में नेत्र परीक्षण करने के लिए आर जे शंकर अस्पताल के चिकित्सकों की एक टीम मौजूद रही। चिकित्सकों की टीम ने लोगों की आंखों की जांच कर निशुल्क चश्मा वितरण किया। वही, कुछ लोगों को निशुल्क आंख के ऑपरेशन के लिए आर जे शंकर अस्पताल भेजा गया। इसी तरह कैम्प में लाभार्थियों को निशुल्क सिलाई किट एवं पी एम स्वनिधि योजना का चेक भी वितरित किया गया।
------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद