अलीगढ़ के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार का वाराणसी के मुख्य चिकित्साधिकारी पद पर स्थानांतरण

 


वाराणसी, 31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में रविवार को 21 मुख्य चिकित्सा अधिकारी का स्थानांतरण किया गया है जिसमें अलीगढ़ के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया। शासन ने डॉ. मुकेश कुमार को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए। डॉ. मुकेश कुमार अपने अनुशासन वाले रवैया के लिए जाने जाते हैं। अलीगढ़ में बीते दिनों उनके लिए गए सख्त फैसलों के कारण वह चर्चा में रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की स्थानांतरण सूची में प्रमुखता से बदले गए मुख्य चिकित्सा अधिकारी में डॉ. प्रमोद कुमार को अंबेडकर नगर, डॉक्टर सचिन चंद्र वैश्य को मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद, डॉक्टर हरिनंदन प्रसाद को मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालौन में तैनात किया गया है। ये सभी बीते दिनों अपनी सख्ती के लिए चर्चा में थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद