निलंबन अवधि के अवशेष वेतन भुगतान की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की स्वीकृति

 


वाराणसी, 22 मई (हि. स.)। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने शुक्रवार को निलंबित रहे सहायक अध्यापक राजीव कुमार पाण्डेय के निलंबन अवधि के अवशेष वेतन भुगतान की स्वीकृति प्रदान कर दिया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से आदेश पत्र जारी होने के बाद सहायक अध्यापक राजीव पाण्डेय ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि रामनगर विद्यालय नवीन में रहते हुए उनके विरुद्ध हुई जांच के दौरान निलंबन हुआ था। अभी उसी समय की अवशेष वेतन की धनराशि के भुगतान का आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया है। जिसके लिए मैं अपने अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद