वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र में भाजपा के जिला कैम्प कार्यालय का उद्घाटन

 


वाराणसी, 02 जून (हि. स.)। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राम शकल पटेल ने मंगलवार को वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा के मेंहदीगंज राजातालाब क्षेत्र में जिला कैम्प कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जिला कैम्प कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर है और जन-जन के विकास कार्य के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। कमजोर, शोषित, वंचित समाज के लोगों के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता दिन-रात लगा हुआ है। वाराणसी जिले में समर्पित कार्यकर्ताओं ने सर्व समाज के विकास के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा कर दी है। कैम्प कार्यालय खुल जाने से अपने कार्यकर्ताओं के उठने-बैठने, बैठक करने और क्षेत्र में सक्रिय रहने का एक केंद्र स्थापित हो गया। यहां प्रतिदिन जिला अध्यक्ष भी स्थानीय लोगों से मिलकर समस्याओं को सुना करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद