नशा मुक्त समाज बनाने के लिए संकल्प लेना पड़ेगा : अम्बरीश

 


वाराणसी, 31 मई (हि.स.)। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जन जागरूकता रैली के अवसर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह उपाख्य भोला ने रविवार को कहा कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त करने के लिए जन जागरूकता सबसे बड़ा माध्यम है और युवाओं को इस अभियान से जोड़ना समय की आवश्यकता है। नशा मुक्त समाज बनाने के लिए संकल्प लेना पड़ेगा।

अम्बरीष सिंह ने कहा कि वाराणसी की सड़कों पर बड़ी संख्या में नशा करने वाले युवा पीढ़ी के लोग दिखते हैं। युवा पीढ़ी के लोगों को नशा ना करने के लिए प्रेरित करना होगा। इसकी शुरुआत घर से होगी तो समाज में बड़ा संदेश जाएगा। नशा मुक्ति केंद्र जाने से अच्छा है कि नशा से दूरी की जाए। एक दिन में नशा कोई छोड़ नहीं सकता है। इसके लिए उसे बार बार प्रेरित करना होगा। तभी समाज से नशा मुक्ति होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद